फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़ा, चोरी की दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ अमरोहा के अलावा मुरादाबाद व हापुड़ जिले में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दरोगा सुधीर कुमार सिंह व कमल सिंह, आकाश कुमार के साथ करनपुर चौराहे से दीपपुर जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक को रोकना चाहा तो वह भागने लगा। आवश्यक बल प्रयोग करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितिन निवासी गांव चक्कालीलेट थाना अमरोहा देहात बताया। इसके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी नितिन शातिर वाहन चोर है। वह पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हापुड़ व मुरादाबाद जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद एक बाइक उसने तीन महीने पहले चौधरपुर में एक कपड़े के शोरूम के सामने से चोरी की थी। वहीं, दूसरी बाइक गढ़मुक्तेश्वर से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें