हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली वाली में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें चाचा भतीजे समेत तीन युवक घायल हुए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली निवासी अंकित कुमार की बुधवार की शाम को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बरात गई थी। बरात में भैंसरौली निवासी गौरव भी गया था। वहां पर बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरातियों से ही कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मारपीट हो गई थी। कुछ लोगों ने बीच में मामला शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष अपने गांव लौट आए। यहां पर फिर उसी बात को लेकर कहासुनी को बाद डंडे चल गए। जिसमें गौरव व उसका भाई पंकज और चाचा कौसिंद्र घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
-