फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी और अन्य समारोह में 100 लोग, उल्लंघन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच शादी और अन्य समारोह में लोगों की संख्या में बदलाव कर दिया गया है। अब अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकते हैं। इसमें घराती और बराती शामिल है। उससे अधिक होने पर कार्रवाई तय है। इसके अलावा अनुमति भी लेनी होगी। कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से होगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि शादी और अन्य कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित कर दी गई है। अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकते हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क, सैनिटाइजर और अन्य बचाव के उपाय को अपनाना होगा। मैरेज हॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैँ। क्षमता से अधिक मिलने पर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें