फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंदरों के बचने के प्रयास में प्लंबर को लगा करंट, छत से गिरा

Sun, 05 Apr 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली परिसर में बैरक की छत पर पानी के टैंक की मरम्मत करते समय बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में प्लंबर छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीचसी में भर्ती कराया, जहां से रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी तोताराम प्लंबर का काम करता है। शनिवार की शाम को वह कोतवाली में सिपाहियों की बैरक के पास बने शौचालय की छत पर पानी का टैंक सही कर रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में तोताराम ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने पर छत से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि प्लंबर बैरक के पास शौचालय के ऊपर टैंक की मरम्मत करते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें