अमरोहा। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-14 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनका चयन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में अमरोहा संकुल के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज, कृष्ण बाल मंदिर इंटर कॉलेज, श्री रामचंद्र खत्री कन्या हाई स्कूल और सर्वोदय सरस्वती एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने की। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 बालिका वर्ग में अफिया, अनमता, अंडर-17 में पलक, मानवी शर्मा, विद्या और सानिया, अंडर-19 में परमजीत कौर, हिना का चयन हुआ। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में वंश, गुरमीत, अंडर-17 में मोहम्मद फैज, हर्ष ,अदनान, आर्यन राज सागर, विराट चौधरी, अंडर-19 में अंशुल ,अंश व साहिल का चयन हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिवकुमार सिंह, शाहजेव तकी, राजवीर सिंह, राजलक्ष्मी और नवनीत रहे।