फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों के रंग में रंगा अमरोहा, गूंज रहे बम भोले के जयकारे

Thu, 01 Aug 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन माह की महाशिवरात्रि दो अगस्त यानी शुक्रवार को है। ऐसे में कांवड़ियों की भीड़ गंतव्य की ओर बढ़ने लगी है। हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लाने का सिलसिला भी तेज हो रहा है। बुधवार को अमरोहा नगर की सड़कें व हाईवे कांवड़ियों के रंग में रंगा नजर आया। डीजे पर बजते भजनों पर कांवड़िये थिरकते हुए गुजरे। वहीं, नगर से गुजरने वाली तिरंगा कांवड़ यात्रा भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कांवड़ियों का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है। भगवान शिव की भक्ति में सराबोर होकर कांवड़िये उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिव भक्तों के बम बम भोले के जयघोष से शहर व क्षेत्र गूंज रहा है। दिन-रात बम बम भोले के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। वहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए शिविर में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। रंग बिरंगी लाइटों व झालर से सजी कांवड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जिसे देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को नगर संभल जिले के तरौली की मंडैया का जत्था हरिद्वार से तिरंगा कांवड़ यात्रा लेकर अमरोहा में प्रवेश हुआ। शहर की सड़कों से निकली तिरंगा कांवड़ यात्रा देखने को लोग रुक गए। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। दिन भर डीजे पर बजते भजनों के बीच कांवड़िये थिरकते हुए आगे बढ़े। दिन भर अमरोहा नगर की सड़कें कांवड़ियाें से भरी नजर आईं। उधर, पुलिस प्रशासन भी उनकी सुरक्षा को अलर्ट रहा। पुलिस कर्मी जगह-जगह व्यवस्था बनवाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें