फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने भोपाल पहुंचे खिलाड़ी

Mon, 26 May 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए अमरोहा के खिलाड़ी भोपाल पहुंच गए।अमरोहा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सचिव धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि रविवार को जिला अमरोहा के आर्म रेसलिंग खिलाड़ी उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग की टीम की तरफ से नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भोपाल की एलएनसीटी यूनिवर्सिटी पहुंच गए। उत्तर प्रदेश की टीम से जिला अमरोहा के चार खिलाड़ी 47 वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग 45 किलोग्राम भार वर्ग में रितेश कुमार, 70 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु कुमार, युवा वर्ग में 90 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष चौहान और मास्टर मैन वर्ग में 70 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मदेव सिंह भाटी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने समय से पहुंचकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपने वजन कराए। उन्होंने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप 25 मई से 28 मई तक आयोजित होगी। इन खिलाड़ियों की बाउट 26 से 28 मई के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें