फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति सिर्फ मित्र नहीं बल्कि जीवनदायिनी भी

विज्ञापन
रमाबाई अंबोडकर राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण से पूर्व स्टाफ के संग मौजूद प्राचार्या डा.सीमा शर - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमारी मित्र ही नहीं बल्कि जीवनदायिनी भी है। पेड़-पौधों की वजह से ही जीव-जंतु सांस ले पाते हैं लेकिन दुख का विषय है कि अपने स्वार्थवश धरती से पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र-छात्राओं से भी आह्वान किया कि वे पेड़-पौधे अवश्य लगाएं ताकि धरती को उजड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद ने महाविद्यालय को विभिन्न प्रजातियों के दो सौ पौधे प्रदत्त किए। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के कैडेट्स को पौधे वितरित किए। बाद में छात्र-छात्राओं के संग महाविद्यालय परिसर में इनका रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की वजह से ही धरती पर जीवन संभव है। प्रोफेसर डॉ. रेखा रानी ने छात्र-छात्राओं को जलवायु के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। प्रोफेसर डॉ. श्वेता अग्रवाल ने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर एक-एक पौधा लगाएं तो धरती से ग्लोबल वार्मिंग का संकट भी खत्म हो सकता है। प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पौधरोपण हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बुधवार को डेढ़ सौ पौधे लगाए गए। केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीएचसी परिसर में पहले से ही बड़ी तादाद में पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें