फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे जीवन के लिए जरुरी, ऑक्सीजन के आसान स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

'पौधे जीवन के लिए जरूरी, ऑक्सीजन के आसान स्रोत'
कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में डीएम-एसपी ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पौधे जीवन के लिए जरूरी हैं। मनुष्य को ऑक्सीजन का सबसे अच्छा और सुलभ माध्यम भी हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट के बाहर शहीद स्मारक स्थल में रोटरी क्लब रॉयल्स की ओर से आयोजित पौधरोपण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने कहा कि पौधरोपण करने के लिए सामाजिक संस्थाओं की रुचि बढ़ रही है। यह एक शुभ संकेत हैं। इससे पहले डीएम और एसपी ने पंडित नवीन शास्त्री के साथ पूजन अर्चन और मंत्रोच्चार के साथ पीपल समेत अन्य पौधों को रोपा। इस दौरान आम, अशोक, त्रिवेणी के कुल 250 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर रोटरी रॉयल्स अध्यक्ष प्रिया टंडन, सचिव दीपाली जैन, विशाल टंडन, पंकज गुप्त, वरुण माहेश्वरी, कपिल शर्मा, रमेश विरमानी, सौरव जैन, अंकित अग्रवाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें