फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के लिए बनाई जा रही पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में धीरे-धीरे खिलाड़ियों को तराशने की कवायद शुरू हो गई है। हॉकी, कुश्ती और एथलेटिक्स कोच मिलने के बाद अब क्रिकेट की ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए पिच बनाने का काम शुरू हो गया है। बाहर के एक्सपर्ट द्वारा पिच तैयार की जाएगी। इस पिच पर गुगली और स्विंग सीख कर अमरोहा के क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

लंबी कवायद के बाद करीब पांच महीने पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रीड़ा विभाग को हैंडओवर हो गया था। जिसके बाद प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी शुरू कर दी गई। अब जिले के खिलाड़ियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हॉकी, कुश्ती व एथलेटिक के कोच मिल गए हैं। जो जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारेंगे। स्टेडियम में खेलने के लिए खिलाड़ियों को शुल्क देना होगा। इसके लिए विभाग ने शासन से शुल्क की सूची चस्पा कर दी है। अमरोहा के मालीखेड़ा गांव के पास 53 बीघा भूमि में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया कराया गया है। पांच जनवरी 2018 को कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर स्व. चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था। जिला क्रीड़ा अधिकारी देश कांत त्यागी ने बताया कि स्टेडियम परिसर में पिच तैयार कराई जा रही है। इसके लिए पिच की खुदाई और मिट्टी डलवाई गई है। जल्द ही पिच बन जाएगी।

क्रिकेट का कोच जल्द मिलने वाला है। इसके बाद जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। -देशकांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी

स्टेडियम में इन खेलों की होगी व्यवस्था
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स।

- ये मिले कोच
हॉकी-फरत अली खां
कुश्ती-आंचल
एथलेटिक्स- कुलदीप व देशकांत त्यागी

रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि स्टेडियम में बाहरियों के आने पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला स्टेडियम में खेलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएगा। उसकी को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें