फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाईपुरा में महिला के साथ कुंडल लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नाईपुरा में महिला के साथ कुंडल लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस का दावा है कि मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि घटना मारपीट की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह औद्योगिक चौकी के पुलिसकर्मियों को एक महिला ने सूचना दी कि उसके कुंडल लूट लिए गए हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुए पुलिस कर्मी
तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला व आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अन्य लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला का परिवार के लोगों से विवाद हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि एक ही परिवार का मामला है। घटना मारपीट की थी, लेकिन सूचना लूट की दी गई। जांच पड़ताल में पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें