फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट की चपेट में आने से स्टूडियो संचालक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव रझोहा में करंट की चपेट में आने से फोटो स्टूडियो संचालक संजय कुमार (27) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब संजय दुकान का शटर खोलने के बाद अंदर स्टील का केबन खोल रहे थे, जिसमें करंट उतर आया था। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव रझोहा में संजय कुमार की फोटो स्टूडियो की दुकान थी। वह शादी-विवाह में बुकिंग पर भी काम कराते थे। संजय बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला खोलकर शटर ऊपर उठाने के बाद जैसे ही स्टील के केबन पर हाथ लगाया तो करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हालांकि, कुछ समय बाद बेहोशी की हालत में संजय कुमार को आसपास के लोग निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे दो साल का बेटा व पत्नी को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें