फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईरान तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका, पंपों पर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका से पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चर्चा तेज है। इसी आशंका में शहर और देहात के लोग गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य से अधिक भीड़ रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक एहतियातन टंकी फुल कराते दिखे। कार मालिक रिजवान पाशा और रोहित कुमार ने कहा कि हालात बिगड़े तो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
पेट्रोल पंप पहुंचे परवेज और पिंटू ने बताया कि पहले भी वैश्विक तनाव में ईंधन के दाम बढ़े हैं, इसलिए वे तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह भी चर्चा है कि कुछ पंप संचालक संभावित वृद्धि के इंतजार में हैं। जानकारों के अनुसार, भारत अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए पश्चिम एशिया की अस्थिरता का असर घरेलू बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें