फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : जाम से थम गई शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित हुई दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। जाम ने कुछ समय के लिए शहर की रफ्तार को रोक दिया। वाहनों को शहर को पार करने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान स्थिति यह रही कि पैदल सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

पीईटी के लिए जिले भर में कुल 14 केंद्र बनाए गए थे। जहां परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाहरी जिलों से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अतिरिक्त बसें लगाई गई थी। परीक्षा के लिए सबसे अधिक केंद्र अमरोहा शहर में बनाए थे। परीक्षा देने के लिए सुबह से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी।
सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए दूर से पहुंचने वाले अभ्यर्थी एक दिन पहले ही शहर में पहुंच गए थे। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त होने के बाद सड़कों पर एकाएक वाहनों की संख्या बढ़ गई। घर वापसी के लिए अभ्यर्थी जल्दी में दिखाई दिए। इससे टीपी नगर, बिजनौर रोड, जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, नानकचंद रोड, नत्थे खां की मसजिद, कैलसा बाईपास रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। आलम यह रहा कि वाहन रेंग-रेंग कर गुजरने को मजबूर हुए। दोपहर का करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यही हालात शाम की पाली की परीक्षा छूटने पर भी दिखाई दिए। जाम के दौरान सड़कों पर लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेतरतीब चल रहीं ई-रिक्शा भी जाम का सबब बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें