फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : 9290 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, दोनों पालियों में 4918 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को पीईटी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 14,208 अभ्यर्थियों में से 9,290 उपस्थित रहे, जबकि 4,918 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 65.28 और दूसरी में 65.40 प्रतिशत उपस्थिति रही। निगरानी के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

अमरोहा, जोया, गजरौला, धनौरा और आसपास के क्षेत्रों में बनाए गए 15 केंद्रों में आठ अमरोहा शहर में थे। अभ्यर्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि पहली पाली में 7,104 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,638 उपस्थित और 2,466 अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा में 528 में से 354 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा में 480 में से 330 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में 7,104 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,652 उपस्थित और 2,452 अनुपस्थित रहे। पहली पाली से दूसरी में 14 अभ्यर्थी अधिक उपस्थित हुए। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन



पीईटी में नकल रोकने को डीएम-एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं
अमरोहा। पीईटी को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए रविवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कुंदन इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, परीक्षा कक्षों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को प्रवेश से परीक्षा समाप्ति तक अनावश्यक परेशानी न हो और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें