फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने विकास कार्यों पर मोहर लगाकर फिर जिताया : महबूब

विज्ञापन
People won again by stamping on development works: Mehboob - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
सदर विधायक महबूब अली की पांचवीं जीत पर उनके समर्थकों झूम उठे। दूसरे दिन मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जमकर ढोल की थाप पर नाचे।
विज्ञापन

अमरोहा सीट से विधायक महबूब अली जीत से उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। दूसरे दिन भी जीत का जश्न जारी रहा। तमाम समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस दौरान तमाम कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि उनकी जीत अमरोहा की जनता की जीत है। जनता ने एक बार फिर से उनके विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। जनता ही उनकी जीत की असली हकदार है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही शहर और अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। बिना जाति, धर्म के उनके कार्यों को किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। उनके दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले हैं। इस दौरान तमाम समर्थक मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश महासचिव नवनीत गोला एडवोकेट ने शहर विधायक महबूब अली के आवास पर पहुंच कर उनकी पांचवीं बार जीत पर बुके देकर बधाई दी। इस दौरान भूदेव, नरेश, उमेश, वीर सिंह, सोनाथ सिंह, शीशराम, हरपाल सिंह, रिषिपाल सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें