फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को मिले सस्ता व सुलभ न्याय, करें सामूहिक प्रयास : ओमप्रकाश

Sat, 19 Oct 2024 10:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एडमिनिस्ट्रेटिव जज ओमप्रकाश शुक्ला ने कहा कि जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंंने न्यायालय परीक्षण का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जनपद न्यायालय परिसर पहुंचे प्रशासनिक न्यायधीश ओमप्रकाश शुक्ला का गार्द ऑफ आनर से स्वागत किया गया। उन्होंने जनपद न्यायालय का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि जनता को न्याय मिले, इसके लिए हमें सभी को अपना शत प्रतिशत देना होगा। इसके लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। हमें न्याय के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इस दौरान जिला जज जफीर अहमद, एडीजे प्रथम शाकिर हसन, परिवार न्यायालय न्यायाधीश मधुलिका चौधरी, मोटर दुर्घटना अधिकरण न्यायाधीश, सीजेएम ओमपाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक व्यास समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, महासचिव नरेंद्र पोषवाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें