फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में आने लगे झूले

Sat, 19 Oct 2024 10:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में मनोरंजन के लिए झूले वाले अपने सामान लेकर आने लगे हैं। शनिवार को झूले वाला अपना सामान लेकर मेले में आ गया। मेेले की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

सदियों से तिगरी में गंगा तट पर लगता आ रहा गंगा मेला आस्था का प्रतीक है। यहां पर विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन होते हैं। दूर दराज जिलों के श्रद्धालुओं के साथ ही दुकानदार, खेल-तमाशे वाले मेले में आते हैं। कई किमी के दायरे में तंबुओं का शहर बस जाता है। देवोत्थान एकादशी पर विधि विधान से तिगरी गंगा मेले का पूजन हो जाता है। मगर मनोरंजन वाले मेले में जल्द आ जाते हैं। उनको झूला, हिंडोला आदि खड़ा करने में समय लगता है। इस बार भी शनिवार को तिगरी गंगा मेले में झूले वाला अपना सामान लेकर आ गया। एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि मेला स्थल पर खड़ी अधिकांश फसल कट चुकी है। सड़क बनाने का काम जोरों पर है। मनोरंजन के सामान आने लगे हैं। एक दो दिन में तैयारियां और तेज दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें