फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गलन और कड़ाके की ठंड में कांपते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठंड और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को ठंड बेकाबू रही। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान में धुंध बढ़ गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम को फिर से ठंड से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह भी कोहरे की बूंदें टपकतीं रहीं। जिससे गलन भी बढ़ी रही। 11 बजे के बाद कोहरे की चादर कम तो हुई, लेकिन आसमान में धुंध छा गई। पूरे दिन शीत लहर से लोग बेहाल रहे। ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड के बीच दोपहिया वाहन चालक खुद को गर्म कपड़ों से ढककर गुजरते हुए दिखाई दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सात रहा था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक भले ही रहा हो, लेकिन ठंड कंपकंपाती रही। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर जारी रहेगा। कोहरा भी छाया रहेगा और शीतलहर भी चलेगी।
-
12 ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें
अत्यधिक कोहरे व ठंड के प्रकोप के कारण ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नौचंदी तीन घंटे, इंटरसिटी तीन घंटे, काशी विश्वनाथ तीन घंटे, सद्भावना तीन घंटे, स्पेशल पैसेंजर डेढ़ घंटा लेट पहुंची। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटा, स्पेशल पैसेंजर एक घंटा दस मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें