फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात आंधी-बारिश से घबराए लोग

Wed, 09 May 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उलाला/अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा में मंगलवार को आसमान में कुछ इस तरह काले बादल मंडारते रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी तूफान को लेकर जनपद में हाई अलर्ट के बीच देर रात तेज आंध्ा से लोग घबरा गए। दिन भ्ार सोशल मीडिया में  दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान और बारिश आने की खबरें मिलने के बाद शहरवासी रातभर दहशत में रहे। दिन में सूर्य देव आसमान में छाए काले बादलों से अठखेलियां करते रहे। लोग रात को भी फोन कर आंधी तूफान आने की जानकारी लेते रहे। दहशत के चलते लोगों को रात में नींद नहीं आई और पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।              
विज्ञापन

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी यूपी के अलावा जम्मू काश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, सिक्किम और पश्चिमी बंगाल समेत पंद्रह राज्यों में आंधी तूफान आने की संभावनाएं जताई थीं। इतना ही नहीं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतवानी दी गई। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सूबे के जिलाधिकारियों को तत्काल अधिकारियों और जनमान को अलर्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसमें बाद डीएम हेमंत कुमार ने हाई अलर्ट कर जपनद के स्कूलों कालेजों का अवकाश घोषित कर दिया था। आंधी तूफान आने की खबरें सार्वजनिक होने के साथ ही लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिसके चलते रात भर लोग भर नींद नहीं सो सके।              
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें