फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jul 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला(अमरोहा)।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने पर मोहल्ला गंगानगर में प्रदर्शन करते मोहल्ले वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गंगा नगर में शनिवार से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। मोहल्लेवासियों की शिकातय के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिसे लेकर लोगों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

साथ ही ट्रांसफार्मर सहीं नहीं होने पर बिजली घर के घेराव की चेतावनी दी है। 
मोहल्ला गंगा नगर में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। इसके बाद से मोहल्ले में बिजली सप्लाई बंद है। 
मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन एक दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया । गर्मी से बिलबिलाए लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो बिजली घर का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सभासद गीता देवी, अरुण, सरोज देवी, मोनू, जसवंत, मोहित, सोमपाल, ब्रजपाल सिंह, शकुंतला, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, रमन शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें