नकदी व जेवर भी लूटने का आरोप
परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। खुद को बचाने के लिए परिजन जंगल में जाकर छिप गए। गुस्साए लोगों ने घर में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप के मुताबिक हमलावर नकदी, जेवरात व मोबाइल भी लूट कर ले गए हैं। हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक उपद्रव किया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए।
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले की जानकारी होने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद से तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है। आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
कार व बाइक की भिड़ंत के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के बाद घर में आग भी लगाई गई है। पीड़ित लूट का भी आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अमित कुमार आनंद, एसपी।