फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अलीपुर कलां के लोगों ने तेंदुए को दौड़ाया, झाड़ियों में छिपा

Sat, 12 Apr 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

अलीपुर कलां गांव के पास खेतों में शुक्रवार को फिर तेंदुआ दिखाई दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। हाथों में लाठी-डंडे लिए लोगों ने तेंदुए को दौड़ा लिया। हालांकि, कुछ ही दूरी पर रामगंगा पोशक नहर किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों में तेंदुआ छिप गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
नौगांव सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां के पास पिछले एक महीने से तेंदुए की दहशत बनी है। खेतों पर काम कर रहे लोगों को कई बार तेंदुआ दिख चुका है। इसके चलते लोग डर के साये में जी रहे है। शुक्रवार सुबह गांव निवासी किसान हिमांशु खेत पर गेहूं की कटाई करने जा रहे थे। इस बीच गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुआ रास्ते पर जाता दिखाई दिया। जिसे देखकर हिमांशु के होश उड़ गए और वह शोर मचाने लगा।
विज्ञापन

इस पर आसपास खेतों पर काम कर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सभी हाथों में लाठी-डंडे लिए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की। उन्होंने काफी दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। हालांकि, तेंदुआ गन्ने के खेत से थोड़ी दूर रामगंगा पोशाक नहर किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां में छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें