फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के साथ की मारपीट, लगाया जाम

Tue, 20 Aug 2024 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव बामनखेड़ी में गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों का रास्ता रोककर दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनकी इस हरकत से कांवड़िये नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने हसनपुर-अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी राजकुमार चौहान, अमरपाल चौहान, सचिन चौहान, अनुज चौहान, अंकित चौहान, मोहित चौहान समेत 30 से 40 कांवड़ियों का जत्था सोमवार को सुबह करीब सात बजे हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि गांव बामनखेड़ी में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। कांवड़ियों का आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने अल्ला हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसको लेकर कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हसनपुर-अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। माहौल बिगड़ता देखकर सीओ नौगांवा सादात अभिषेक कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार और सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में चकौरी निवासी राजकुमार की तहरीर पर बामनखेड़ी निवासी फिरोज खान, राहिद, शाजिद, शकील, पूर्व प्रधान फुरकान उर्फ बोबा और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें