फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पैदल मार्च निकालकर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई असहमति

Thu, 22 Aug 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आरक्षण से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असहमति जताते हुए विभिन्न संगठनों के बैनर तले लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। भारत बंद का समर्थन करते हुए उन्होंने मिनी स्टेडियम से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उसके बाद वह वापस लौटे। उधर, प्रदर्शन व मार्च को लेकर पुलिस- प्रशासन ने सुबह से ही सतर्क रहा। हालांकि, बाजार पर बंद कोई खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दस बजे बसपा और भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी समेत अन्य संगठन से जुड़े लोग अपने-अपने निर्धारित जगहों पर इकट्ठे होना शुरू हो गए। बसपा से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक मिनी स्टेडियम तो आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। निर्धारित स्थानों से संगठनों ने पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। जिसमें कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। पैदल मार्च में लोग बाइकों व दूसरे वाहनों से भी शामिल हो गए। यहां से टीपी नगर व रोडवेज स्टैंड, बंबूगढ़ चौराहा होते हुए सभी संगठन कलक्ट्रेट में दाखिल हो गए। संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व समर्थक करीब एक घंटा तक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रहे। उसके बाद एक-एक कर सभी संगठनों ने एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह तथा डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
इन संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी, बहुजन समाज पार्टी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति, हिंदू धोबी समाज सेवा समिति व दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया।
विज्ञापन


महिलाओं की भी रही भागीदारी
बंद के समर्थन में संगठनों के साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी भागीदारी रही। महिलाएं भी पूरे पैदल मार्च में पुरुषों के साथ कदमताल करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंची।


एक घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार
संगठनों के पैदल मार्च के लगभग एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार थम गई। शहर में जगह-जगह पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने रूट डायवर्ट किया हुआ था। टीपी नगर, बंबूगढ़ चौराहा पर रोक दिया गया व उधर जोया बाइपास से वाहनों को बाहर निकाला गया। भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले ही रूट का डायवर्ट कर दिया था। भीड़ बढ़ने और रूट डायवर्जन होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे वाहन रेंगते हुए निकले। उधर, हंगामा को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कलक्ट्रेट पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया।
कलक्ट्रेट की छत पर चढ़कर किया प्रदर्शन
मार्च में शामिल होकर आए कई युवाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में तो प्रदर्शन किया ही, वहीं, भवन की छत पर भी चढ़ गए। यहां से उन्होंने स्लोगन लिखे पोस्टर को लेकर नारेबाजी की। काफी देर तक वह छत पर चढ़े रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें