जोया। नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद के अधिकांश घरों में गंदा पानी आ रहा है। उसमें कीड़े भी आ रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने ईओ ज्ञापन देकर पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की।
जल निगम की ओर से जोया में एक साल से नई पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस समय दो पानी की टंकी, पांच पंप बनाने का कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा खुदाई की जाती है और पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को खुला छोड़ दिया जाता है। मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की दिशा को सर्विस रोड पर सड़क पर पथरी डाल कर सड़क को ऊबड़-खाबड़ छोड़ रखा है। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। जामा मस्जिद मोहल्ले में कुछ गलियों में काम को अधूरा छोड़ रखा है। जिसकी वजह से घरों के अंदर कीड़े मकोड़ों के साथ गंदा पानी आ रहा है। दो साल के पानी का टैक्स माफ होना चाहिए। जल निगम की ओर से कार्य सही ना होने पर लोगों में नाराजगी है। मोहल्ला जामा मस्जिद में चार गलियों में अभी कनेक्शन नहीं किए है। पानी बहुत गंदा आ रहा है। जल निगम की लापरवाही की वजह से पानी एक साल से गंदा आ रहा है। जिससे मोहल्ले वासी गंदे पानी से बीमार हो रहे है। जामा मस्जिद मोहल्ले में कादिर, हनीफ के मकान के पास पाइप लाइन से पानी निकलता रहता है। जिससे कीड़े पानी के जरिए घरों में पहुंच रहे हैं। लोगों ने ईओ विपिन कुमार सेंगर को ज्ञापन सौंपकर साफ पानी दिलाने की मांग की है। इस दौरान नईम मलिक, जाने आलम, जुबैर, बाबू, यासीन, पीके विश्वास, रागिब, नसीम अहमद,ओसामा, अयान आदि मौजूद रहे।