फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप बना दहशत का पर्याय: डर के मारे कोई भी नहीं गया पास, वन विभाग के अधिकारियों ने जो बताया उसे सुन थर्राए लोग

Mon, 03 Apr 2023 08:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

टीचर कॉलोनी इलाके में स्थित प्लॉट में घूम रहे सांप को देख लोग दहशत में आ गए। किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उसकी तरफ भी चला जाए।
विज्ञापन
सांप को ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में टीचर कॉलोनी में निकला कोबरा कौतूहल का विषय बन गया। दहशतजदा मोहल्ले के लोग उसे दूर से ही देखते रहे। उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़ प्लास्टिक की बोरी में बंद किया और जंगल में ले जाकर छोड़ा।

विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे टीचर कालोनी के लोग घरों के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर बराबर में खाली पड़े प्लॉट में घूम रहे सांप पर गई। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। प्लॉट में घूम रहे सांप को देख लोग दहशत में आ गए। किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उसकी तरफ भी चला जाए। कौतूहल का विषय बने सांप को दूर से ही लोग देखते रहे।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर वन रक्षक शाह आलम नौनेर से एक सांप पकड़ने वाले को साथ लेकर आए। सांप पकड़ने वाले ने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़ा और प्लास्टिक के बोरे में बंद किया। वन विभाग की टीम का कहना है कि सांप कोबरा है। यह बेहद जहरीला होता है। किसी को काट ले तो उसके बचने की संभावना बहुत कम रहती है। टीम ने सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें