फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुर्गा महोत्सव में मयूर नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गजराैला। श्री चैत्रीय नवरात्र दुर्गा महोत्सव के तीसरे दिन मुरादाबाद से आए कलाकारों ने दुर्गा देवी भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा शिव पार्वती, अघोरी, शिव और पार्वती का विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। मयूर नृत्य कर रहे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

बस्ती स्थित नव दुर्गा चामुंडा मंदिर पर चल रहे चैत्रीय नवरात्र दुर्गा महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात मुरादाबाद के कलाकारों ने मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की स्तुति करते हुए भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये शुरू किया तो श्रद्धालु भी खड़े होकर मस्ती में झूमने लगे। कलाकारों द्वारा शिव पार्वती, अघोरी, शिव और पार्वती का विवाह की मन मोहक झांकी प्रस्तुत कीं। इस माैके पर चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, सुमेर चंद्र, जॉन राजपूत, दानू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें