हसनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह पार्टी है जो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और नौजवानों की सच्ची आवाज है। चौपाल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ना और समाजवादी विचारधारा के माध्यम से समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देना है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी आंदोलन सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति है, जो सबको साथ लेकर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पीडीए चौपाल का यह अभियान अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाज के हर तबके को जागरूक करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाएं। यहां जिलाध्यक्ष मस्तराम राम यादव, प्रीतम सिंह, कैसर परवेज़, जिताम्बर सिंह यादव, अकील प्रधान, चन्द्रपाल सैनी, जितेंद्र सिंह बिधुड़ी, हाजी दानिश अख्तर, बाबू सिंह गुर्जर, खिलेंद्र गुर्जर, राहुल नागर, राहुल सिंह, सूरजपाल सिंह, बदर क़ुरैशी, कोशिंदर कसाना आदि मौजूद रहे।