फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 14 दिन में किसानों को मिले गन्ना मूल्य का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चिकारा के नेतृत्व में गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन देते हुए मनवीर सिंह चिकारा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना, किसानों तथा मजदूरों की ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केंद्र बिंदु है। चीनी मिलों पर किसानों का गत सत्र का हजारों करोड़ रुपये बकाया हैं। जिसके कारण किसान, मजदूर, व्यापारी का सामाजिक एवं आर्थिक ताना बाना बिगड़ चुका है। उनकी मांग है कि चीनी मिलों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए निर्देशित कर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब ब्याज सहित भुगतान दिलाया जाए, अक्टूबर माह से नवीन गन्ना पेराई सत्र भी प्रारंभ हो रहा है। इसलिए इस सत्र में 14 दिन में गन्ने के भुगतान को सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सचिन चौधरी, राहुल कुमार, अशोक, राजीव राठी, प्रशांत ओलख, सुमित, नमन चिकारा, इरकान अली, यूनुस खान, कुलदीप चौधरी, बबलू चौधरी, नामित चौधरी आदि मौजूद रहे।

समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन राजेश चौहान गुट के पदाधिकारियों ने 14 दिन में गन्ना मूल्य दिलाने समेत अन्य मांगों को उठाया। इसके साथ ही किसान समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि जनपद में छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए। इनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। किसानों को 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। जो चीनी मिल ऐसा न करें उनको ब्याज समेत भुगतान का आदेश दिया जाए। प्रथमा बैंक में क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसानाें को परेशान किया जा रहा है। इसे तत्काल रोकते हुए पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। धनौरा-फीना मार्ग को सही किया जाए। जिले में हरे पेड़ों का अंधाधुंध काटा जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राकेश गिल, विरेंद्र सिंह, मंगलसेन, हरिओम सिंह पाल, कलुवा, विजेंद्र शर्मा, नरेश सिंह, विकास, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें