फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: समय से नहीं हो पा रहा गन्ने का भुगतान, किसान परेेशान

Tue, 14 Feb 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा। गन्ने की घटतौली की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।सोमवार को मिल में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि मिल के द्वारा किसानों को बीमा की व्यवस्था कराई जाए। मिल, खेत या गन्ना लाते समय दुर्घटना होने पर इसका लाभ मिले। किसानों को मिल से खाद लेने पर ब्याज लिया जाता है। जबकि गन्ना भुगतान पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता। किसानों को छूट पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाए। छुट्टा पशुओं से परेशानी हो रही है। इसका समाधान कराया जाए। किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शकील चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष आशु चौधरी जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष जाकिर चौधरी, हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नाजिम चौधरी, मंडल प्रवक्ता अमरजीत राय, नगर अध्यक्ष राजकुमार, इदरीस अली, यूसुफ अली, अहसान, सोनू यादव, चौधरी चरण सिंह, जिला सचिव दानिश सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें