अमरोहा। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता किसान इंटर कालेज डयोड़ी उर्फ हादीपुर के मैदान में आयोजित किया गया। सर्वाधिक मेडल जीतकर पायती कलां विद्यालय अव्वल रहा। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका हेमलता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनस, 200 मीटर में जीशान, 400 मीटर में रिजवान, 600 मीटर में तौहिद, लंबी कूद में जिशान, बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नव्यांसी, 200 मीटर में अनम, 400 मीटर में सिमरन, 600 मीटर में महक, लंबी कूद में स्वाति ने पहला स्थान प्राप्त किया। सर्वाधिक मेडल जीतने वाले विद्यालयों में पायती कलां विद्यालय पहले स्थान पर रहा। ब्लॉक पीटीआई पुरुजीत सिंह ने बताया कि न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे, जो इसी माह के अंतिम सप्ताह में होनी सुनिश्चित हुई है। संचालन अर्चना चौहान, विशाखा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील नागर, मांडलिक मंत्री सत्यपाल सिंह, अजय चौहान, लक्ष्य त्यागी, आदित्य गुर्जर, रुचिन चीमा, कैलाश यादव, राहुल कुमार, पुष्कर ढिल्लों, पुष्पेंद्र सिंह, समर पाल सिंह, विजेंद्र सिंह, फरहत परवीन, मीना मधु, अंकित ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।