फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी को लेकर सिहाली में हुआ जलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर बृहस्पतिवार की रात को सिहाली जागीर गांव में जलसे का आयोजन हुआ। जिसमें मौलानाओं ने तकरीर करते हुए कहा कि हजरत पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसलम की पैदाइश ने दुनिया में इंसानियत का संदेश दिया।
विज्ञापन

जलसे में मुख्य अतिथि मुफ्ती गुलफाम रामपुरी ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मजहब इंसानियत का है। उन्होंने हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेने व उनके बताए इंसानियत के मार्ग पर चलकर आवाम, जरूरतमंद की खिदमत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंसानियत की खिदमत करना ही मोहम्मद साहब व इस्लाम का पैगाम है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज में तालीम की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को दीनी व दुनियाई तालिम दिलाने व मुल्क की तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सिहाली की जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती इरफान, मुफ्ती नूर मोहम्मद, हाफिज अब्दुल गफ्फार, कारी गुलजार, कारी मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें