अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों का सहूलियत ख्याल रखें। होम आइसोलेट व्यक्ति को दवाएं बांट दें। निगरानी समिति लोगों के सर्वे में सावधानी बरते। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के काम में तेजी लाए ताकि जरूरत के दौरान लोगों को राहत मिले। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 के समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम, सर्विलांस टीम और निगरानी टीम क्षेत्र में भ्रमण करती रहें। दवाओं का स्टॉक पर्याप्त रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाएं। शहर और देहात में पर्याप्त टीम लगाई जाए। ताकि लोगों का चिन्हांकन हो सके। खांसी बुुुखार और जुकाम के मरीजों का सर्वे करने में गंभीरता दिखाए। होम आइसोलेट मरीजों को घर में ही इलाज सुनिश्चित कराए। प्रत्येक पॉजिटिव व्यक्ति को मेडिकल किट जरूर मिल जाए। चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त होनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश आदि रहे।