फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सर्वर डाउन रहने से बिना सीटी स्कैन कराए लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल सीटी स्कैन मशीन का सर्वर डाउन रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने नंबर के लिए मरीजों को आधा घंटे से भी अधिक समय का इंतजार करना पड़ा। वहीं, नंबर न आने पर कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि, उन मरीजों का बुधवार का समय दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट बनी है। इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी में लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज सीटी स्कैन करने जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पर्चा बनवाने के बाद मरीजों की लाइन लग गई। सीटी स्कैन के लिए 65 लोगों ने पर्चा बनवाया। सुबह नौ बजे सीटी स्कैन होना शुरू हुआ। लेकिन कुछ देर बाद ही सर्वर डाउन हो गया। सीटी स्कैन तो हुए लेकिन, एक मरीज को आधा घंटे का समय लगा। तीन बजे तक मात्र 36 सीटी स्कैन हुए। कर्मचारियों के मुताबिक लखनऊ स्तर से सर्वर डाउन रहा।
सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते सर्वर डाउन हो गया था। 36 मरीजों का सीटी स्कैन हुआ। बाकी मरीजों को बुधवार का समय दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें