फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीषण गर्मी में मरीज बेहाल खाली कक्ष में चल रहे पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी।
विज्ञापन

सीएचसी में एक ओर जहां सुविधाओं का अभाव है। वहीं, लैब टेक्नीशियन की भी तैनाती न होने से अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे रिपोर्टर पड़ताल करने पहुंचा तो कई चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। एक ओर जहां दूरदराज से आए बुजुर्ग मरीज भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए।
वहीं डॉक्टरों की खाली कुर्सियों पर पंखे चलते मिले। बुखारीपुर गांव के 75 वर्षीय मूलचंद ने बताया कि प्रतीक्षालय में पंखों की व्यवस्था नहीं है। इससे गर्मी से उनका बुरा हाल हो रहा है। वहीं, डॉक्टरों की खाली कुर्सियों के ऊपर भी पंखे चल रहे हैं। पास के ही गांव से आए चरण सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने पर्चा तो बना दिया है, लेकिन औषधालय में दवाई देने वाला कोई नहीं है, इसकी वजह से उन्हें बिना पंखे के प्रतीक्षालय में काफी देर से इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक्सरे कराने वाले मरीजों को कर दिया जाता है रेफर
मरीजों को डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आए मरीजों को एक्सरे के लिए रहरा रेफर किया जा रहा है, और खून की जांच के लिए भी उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में पैथोलॉजी लैब तो है, लेकिन लैब टेक्नीशियन की कमी बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जगह-जगह पसरी है गंदगी : अस्पताल की अन्य सुविधाओं की बात करें तो महिला शौचालय में हाथ धोने के लिए बाथवाशिंग तो लगा है, लेकिन उससे पानी नहीं आता है। जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। लेबर रूम के आगे कुत्तों ने गंदगी कर रखी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें