फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौगांवा में पैथोलॉजी लैब तो धनौरा में नर्सिंग होम सील

Tue, 04 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडी धनौरा में नर्सिंग होम और नौगांवा सादात में पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। दोनों के संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो टीम ने नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि धनौरा और नौगांवा क्षेत्र में लगातार अवैध नर्सिंग होम और पैथ लैब संचालित होने की सूचना मिल रही थी। डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी शरद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार को धनौरा में आशीर्वाद नर्सिंग होम और जच्चा बच्चा केंद्र पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
इसके बाद टीम ने नौगांवा में एनएस पैथोलॉजी लैब जामा मस्जिद वाली गली में छापा मारा। संचालक लैब पर वैध चिकित्सक नहीं दिखा सकें और न ही सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण संबंधी दस्तावेज दिखा सके। इस पर टीम ने अवैध पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें