फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पथ संंचलन कर लिया भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन कर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने हिंदुओं से जागरूक होने का आह्वान किया। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एकत्र हुए। यहां संघ की प्रार्थना की गई। पथ संचलन से पूर्व कन्हैया कुमार ने कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है। इसलिए हम सभी को सत्य के मार्ग का पालन करना चाहिए। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने पूरे देश के हिंदुओं को एकत्रित कर संगठित करने का जो कार्य शुरु किया था, उसके लिए संघ के लाखों कार्यकर्ता तन मन धन से काम कर रहे हैं। पथ संचलन करते हुए संघ कार्यकर्ता थाना चौराहा से रेलवे ओवरब्रिज को पार कर चौपला पहुंचे। चौपला से हसनपुर मार्ग से वापस महाविद्यालय परिसर में पथ संचलन का समापन हुआ। गंगा प्याऊ मंदिर पर हेम सिंह आर्य, डॉ.कमल सिंह मलिक ने, टीचर कॉलोनी के सामने भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने, सरकारी अस्पताल के सामने ईशान अग्रवाल, संजीव शर्मा ने हसनपुर रोड पर व्यापारी नेता विनोद गर्ग ने संघ कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर जिला सह संघ चालक रणवीर सिंह, नगर संघचालक कमल कुमार, नगर सह संघ चालक पुसविन्दर सिंह, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें