फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में 22 एमएम बारिश, शहर की सड़कें जलमग्न

सार

बृहस्पतिवार को मौसम बदलने के बाद शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई।बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।वहीं लंबे समय से बारिश का इंतार कर रहे किसानों के चहरे पर खुशी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को मौसम बदलने के बाद शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। करीब छह घंटे में 22 एमएम बारिश हुई। एक तरफ जहां मौसम खुशनुमा हो गया वहीं बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हो सकी। लेकिन शुक्रवार की तड़के झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं लंबे समय से बारिश का इंतार कर रहे किसानों के चहरे पर खुशी दिखी। लेकिन बारिश ने शहर वासियों की मुसीबत बढ़ा दी। बारिश से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के मोहल्ला कोट, चौब, दानिशमंदान, आंबेडकर पार्क, आजाद मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक गली-मोहल्लों में पानी भर गया। लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया। वहीं शाम तक आसमान में काले घने बादल छाए रहे। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिलेभर में करीब 22 एमएम बारिश हुई है। ये बारिश से धान-गन्ना व अन्य फसलों को लाभदायक साबित होगी। इस समय यदि तेज हवा चली तो धान के गिरने की संभावना थी। अगर दस दिन बाद बारिश होती है तो वह धान की फसल के लिए नुकसानदायक होगी, क्योंकि इस समय धान की फसल पक जाएगी। वहीं बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बारिश पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें