फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 43 के पार, गर्मी से मचा हाहाकार

Tue, 26 Jun 2018 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा(हसनपुर)
विज्ञापन
अमरोहा में धूप से बचने को कुछ इस तरह घर से निकलीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह से ही शुरू होने वाली भयंकर उमस के बाद आसमान से बरसती आग के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। पिछले कई दिन से चमड़ी झुलसा देने वाली तपिस के कारण लोग बाइकों पर मुंह से कपड़ा बांधकर चलने को मजबूर हो गए हैं। चिलचिलाती धूप में लू के गर्म थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हचो गया है। इसी वजह से जरूरी कामों से ही लोग आना जाना मुनासिब मान रहे हैं। इसके बाद घरों से लेकर दफ्तर तक लोग भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं। जबकि देरशाम भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार को प्रचंड गर्मी से परेशान होकर लोग बारिश की दुआ मांगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें