फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर हुई बंद, आज से हटने शुरू हो जाएंगे तीन पैंटून पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा पोषक नहर हुई बंद, आज से हटाए जाएंगे तीन पैंटून पुल
विज्ञापन

यह पुल ही हैं चालीस गांवों के ग्रामीण का सहारा, नाव और डोगियों के सहारे अपना सफर तय करेंगे
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में गांव जयथल, वाजिदपुर और चकनवाला में सिंचाई विभाग लगाएगा श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। खादर में रामगंगा पोषक नहर के पार स्थित गांवों के ग्रामीणों के लिए बुरी खबर है। सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड (कानपुर) के निर्देश पर बुधवार से यहां लगे तीन पैंटून पुलों को हटाने का काम शुरू कराएगा। इसके बाद खादर में स्थित चालीस से अधिक गांवों के ग्रामीणों को नाव अथवा डोंगी के सहारे ही अपना सफर तय करना पड़ेगा।
मंगलवार की शाम बाढ़ खंड सिंचाई विभाग (मुरादाबाद) के जेई वीर सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग (कानपुर) के निर्देश पर सोमवार को रामगंगा पोषक नहर बंद कर दी गई है। इसके साथ ही इस नहर पर गांव जयथल, वाजिदपुर और चकनवाला में लगे पैंटून पुल को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जेई वीर सिंह के मुताबिक बुधवार से यहां पैंटून पुल हटवाने का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुबह को ही तय होगा कि पहले जयथल, वाजिदपुर अथवा चकनवाला में से कौन सा पुल पहले हटेगा। उन्होंने बताया कि पुल को हटाने के लिए बुधवार की सुबह से ही श्रमिक साइट पर पहुंच जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि हर बार 15 जून को बरसात का सीजन शुरू होने के बाद सिंचाई विभाग रामगंगा पोषक नहर में बाढ़ का पानी आने के कारण इन पैंटून पुलों को हटाकर साइड में रखवा देता है। इसके बाद ग्रामीणों को नाव अथवा डोंगी के सहारे ही रामगंगा पोषक नहर के पास स्थित गांवों में सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गांव चकनवाला स्थित पैंटून पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। पुल की बल्लियां भी हट चुकी हैं और मिट्टी दरककर नीचे नहर के पानी में जा गिरी है।
विज्ञापन

वहीं इस पुल के बंद होने के बाद गांव चकनवाला से ही शीशोवाली, देवी वाली, दियावली, दारानगर, टीकोवाली, मंदिर वाली भुड्डी, पछेल भुड्डी, जाटोवाली, डाकोवाली, सुल्तानपुर, रम्पुरा ,विसावली, पीपल वाली, कुएंवाली, मीरापुर, मन्नूवाली, लंगड़े वाली, घेर समेत 19 गांवों का संपर्क कट जाएगा। बाढ़ खंड के जेई वीर सिंह ने मंगलवार को गांव चकनवाला जाकर वहां रामगंगा पोषक नहर पर लगे पैंटून पुल की जर्जर हालत का निरीक्षण भी किया। वही पुल के हटने की जानकारी होने के बाद इन गांवों के दस हजार से अधिक ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

अब पांच माह बाद ही लगेंगे नए पुल
गजरौला। मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव जयथल, वाजिदपुर और चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर पर अब पैंटून पुल 5 माह के बाद ही लगाए जा सकेंगे बाढ़ खंड के जेई वीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष 15 जून से बरसात का सीजन शुरू हो जाता है। इसके बाद इन पैंटून पुलों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटा लिया जाता है। इस बार यह आदेश एक माह बाद आया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का सीजन खत्म होने के बाद माह नवंबर के अंत तक ही इन पुलों को नए सिरे से बनाकर रामगंगा पोषक नहर पर रखवाया जाएगा। तब तक ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करना होगा।
(फोटो 14 जीजेएलपी03)
नोट: इनसेट अवश्य लगा लीजिए। संभवत: यह खबर केवल हमारे ही पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें