फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए के दो शावकों को देख ग्रामीण में छाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार जारी है। अब नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव में तेंदुए के दो शावक देखे गए। ग्रामीणों को देखकर दोनों शावक गन्ने के खेत में घुस गए। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिले। वन विभाग की टीम ने भी छानबीन की। ग्रामीणों को तेंदुए की दहशत सता रही है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले पवन सिंह यादव गन्ने की छिलाई करने खेत पर गए थे। उनके परिवार के लोग भी साथ थे। तभी उन्होंने खाली खेत से तेंदुए के दो शावकों को गन्ने के खेत में जाते हुए देखा। शावकों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के वन दरोगा केपी सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक शावकों को तलाश किया गया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुढ़ानपुर गांव से केवल डेढ़ सौ मीटर दूर बिजनौर का बॉर्डर है। हो सकता है मादा तेंदुआ अपने दोनों शावकों को लेकर बिजनौर क्षेत्र में चली गई। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। यदि दोबारा से शावक या तेंदुआ दिखाई देता है तो पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें