फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेलिया खालसा में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

रहरा क्षेत्र के गांव खेलिया खालसा गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। खेत में आबादी के पास तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए है। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
रहरा क्षेत्र के गांव खेलिया खालसा में किसान नेपाल सिंह का परिवार रहता है। घर में नेपाल सिंह परिजनों के साथ घर में सोए थे। इसी बीच घर में तेंदुए की तरह दिखाई देने वाला जानवर घुस आया। आहट होने पर नेपाल की आंख खुल गई और देखा कि तेंदुए की तरह दिखाई देने वाला जानवर घर में है। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर जानवर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से रास्ते पर अंधेरा छाया हुआ है। जिसके कारण तेंदुए का ज्यादा दूर तक पीछा नहीं किया जा सका। तेंदुए को लेकर गांव में दहशत के माहौल है। गांव में जानवर के पंजे के निशानभी देखे गए हैं। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी का कहना है कि यदि गांव में तेंदुआ दिखाई दिया है तो खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें