फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मध्य गंगा नहर के पास तेंदुआ देख ग्रामीणों में दहशत

Sun, 01 Oct 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव शेखूपुर गुर्जर के जंगल में शुक्रवार की शाम मध्य गंगा नहर के पास तेंदुआ देख राहगीरों के होश उड़ गए। सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडों लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डिडौली-कैलशा रोड स्थित शेखुपुर गुर्जर गांव के पास बाइक पर सवार कुछ लोग डिडौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह शेखूपुर गुर्जर गांव के जंगल में मध्य गंगा नहर के पास पहुंचे तो नहर के पास तेंदुआ खड़ा देख उनके होश उड़ गए। वह वापस पास के ढेला नगला गांव पहुंचे और ग्रामीणों की तेंदुआ होने की जानकारी दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख तेंदुआ गन्ने के खेत मे छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की काफी देर तक तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डीएफओ एसपी सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें