फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जिला पंचायत वार्डों की सीमा में बदलाव, आपत्ति का मौका आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सैदनगली के नगर पंचायत गठन के बाद जिला पंचायत के वार्डो की सीमाओं में बदलाव हुआ है। इसके तहत सात जिला पंचायत वार्डों की सीमा में आंशिक बदलाव किया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका 12 जनवरी तक है। जिला पंचायत, ब्लॉक और डीपीआरओ कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि जिले में 27 जिला पंचायत के वार्ड हैं। सैदनगली के नगर पंचायत गठित होने के बाद हसनपुर ब्लॉक के जिला पंचायत के वार्डों में बदलाव हुआ है। इसके अलावा वार्ड संख्या 18 का अस्तित्व खत्म हो गया है उन्होंने बताया कि आंशिक परिसीमन वार्ड संख्या 12, 13,14,15,16,17 और 21 में हुआ है। इसके अलावा वार्ड संख्या 18 अब खत्म हो गया है। इन वार्डों के परिसीमन के बारे में 12 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद इनका परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें