फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय के साथ बढ़ता गया मतदान, शाम पांच बजे तक 68.78 प्रतिशत00

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए देहात के मतदाताओं ने खूब मतदान किया। सूरज के चढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। मतदाताओं ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। दोपहर में तपती दोपहरी के बीच लोग मतदान के लिए बाहर निकले। प्रत्याशियों ने वोट देने की गुहार लगाई। मतदान का सिलसिला शाम तक जारी रहा। शाम पांच बजे तक 68.78 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले के 828 मतदान केंद्र के 1,732 मतदेय स्थलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरूहुआ। मतदान की शुरूआत के दौरान इक्का दुक्का लोग घरों से बाहर निकले। दरअसल गेहूं की कटाई में किसान व्यस्त रहे। सूरज के चढ़ने के साथ खेतों से किसान बाहर निकले। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मतदान के लिए निकले। रास्ते में प्रत्याशियों ने मतदाताओं से वोट की गुहार लगाई। इसके बाद गलियों और पगडंडियों से होकर मतदान के लिए पहुंचे। यहां पर मतदान अभिकर्ताओं ने इशारों में प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। सुबह नौ बजे के बाद मतदान में तेजी आने लगी। मतदान केंद्र के बाहर कतार देखने को मिली। 11 बजे के बाद धूप की तपिश बढ़ने लगी। बावजूद इसके चलते मतदाताओं का उत्साह बरकरार रहा। टोलियों में मतदाता घर से बाहर निकले। मतदेय स्थल में पहुंते। बारी-बारी से मतदान का मौका मिला। दोपहर एक बजे के बाद बूथों में सन्नाटा देखने को मिला। इसके चलते मतदान कार्मिकों को सहूलियत मिली। हालांकि शाम चार बजे के बाद मतदान केंद्र में वोटर के आने का सिलसिला शुरूहुआ जो मतदान की समाप्ति तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें