फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गांव की सरकार चुनने का मौका, शाम छह बजे तक मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांव की सरकार चुनने का मौका आ गया है। जिले के गांवों में 19 अप्रैल को वोट डाला जाएगा। प्रत्येक मतदाता को चार बैलेट पेपर दिए जाएंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पर्चे शामिल हैं। मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग बूथ में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से होगा। तापमान अधिक पर शाम को पांच से छह बजे तक वोट डालने का मौका है। सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 597 ग्राम पंचायत, 7,271 ग्राम पंचायत सदस्य, 683 बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 27 पदों के लिए चुनाव होना है। जीत के लिए प्रत्याशी हर तरह के दांव आजमा रहा है। प्रत्याशियों ने गांव में भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की। मतदेय स्थलों में वोट डाला जाएगा। इसके लिए कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। प्रत्याशी और मतदान अभिकर्ता को निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्र के आसपास वोट की अपील करने पर रोक है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मतदाताओं के तापमान जांचने के निर्देश दिए गए हैं। यह लोग मतदाताओं के तापमान को जांचेंगे। इसके अलावा मतदाता को मास्क लगा कर आना जरूरी है। पोलिंग बूथ में मास्क भी मिलेगा। संदेह होने पर चेहरे से मास्क हटाना जरूरी है। कई पोलिंग बूथ में ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन हो गए हैं। इसके चलते यहां के लोगों को कम बैलेट पेपर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें