फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी में तेजी, 107/16 में पाबंदी पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना मार्च में संभावित है। इसके चलते प्रशासनिक तंत्र भी सजग हो गया है। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवेदनशील बूथों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों से समन्वय बना कर तैयार रहने के निर्देश दिए। असलहों के दुरुपयोग के बारे में कार्रवाई को कहा। इसके अलावा असलहों को जमा कराएं। ताकि कानून व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं बन सकें। बताया कि शांति व्यवस्था के लिए खतरा वाले लोगों को 107/16 में पाबंद किया जाए। ताकि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाया जा सके। वह कार्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के आने-जाने के रास्तों को देख लिया जाए। ताकि सुरक्षा बल और अन्य को आने-जाने में दुश्वारी न हो। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम से तहसीलवार मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों के बारे में जानकारी ली। बीडीओ और एडीओ पंचायत से कहा कि हर तरह से व्यवस्था को पूरा कर लें। सत्यापन के दौरान गड़बड़ी मिलने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें