फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाएं थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी सुनीति ने नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बीट पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान कई पुलिस कर्मी बगले झांकने लगे। एसपी ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद कोतवाली पहुंचीं एसपी ने सबसे पहले गार्द की सलामी ली। इसके बाद परिसर में हॉस्टल, बैरक और विवेचना कक्ष के निर्माण कार्य को देखा, उसकी गुणवत्ता परखी। भवनों का निर्माण करने वाले ठेकेदार से बात की। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर रूम, मेस, बैरक, मालखाना और कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रजिस्टरों के रखरखाव और उनमें की जाने वाली प्रविष्टियों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने अपराध और अन्य विभागीय रजिस्टर चेक किए। कोतवाली परिसर में घुमकर साफ-सफाई को परखा। इस दौरान महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी हासिल की। लेकिन कई जवान बगले झांकने लगे। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को कोतवाल रविंद्र सिंह को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस कर्मियों की बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही थानाध्यक्ष को बीट पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें