फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: वोटर बनने का मौका चुनाव की तारीखों के ऐलान तक0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम नहीं है तो घबराए नहीं। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। इसके तहत चुनाव की तारीखों के एलान तक मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सकता है। अपर निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों/जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। इसमें नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। पड़ताल के बाद नामांकन नाम दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से चल रही है। वर्ष 2015 से वर्ष 2021 के बीच 88,885 वोटर बढ़े हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में कुल 9,62,895 वोटर थे जबकि वर्ष 2021 के वृहद पुनरीक्षण और दावे आपत्ति के बाद वोटर की संख्या कुल 10,51,750 मतदाता हो गए हैं। अब पंचायत चुनाव अप्रैल और मई में संभावित है। इसके चलते माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना मार्च में जारी हो सकती है। ऐसे में अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का एक और मौका दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका है। इसमें निर्वाचन की नोटिस जारी होने के पहले तक नाम बढ़ाने, विलोपन और संशोधन के लिए फॉर्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें